लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना से दूसरा मैच भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:33 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 29 जनवरी अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे मैच में 2 . 0 से हराकर श्रृंखला में अपराजेय बढत बना ली ।

भारतीय टीम पहला मैच 2 . 3 से हारी थी ।

अर्जेंटीना के लिये सिल्विना डिएलिया ने दूसरे और आगस्टिना अलबर्टारियो ने 54वें मिनट में गोल किये । भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी ।

अर्जेंटीना की फारॅवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से दबाव बना दिया । भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर होना पड़ा और अंत तक वह ऐसे ही खेलती रही ।

भारतीय डिफेंडरों की गलती का खामियाजा दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाकर करना पड़ा जिसे मेजबान ने गोल में बदला ।

भारतीयों ने इसके बावजूद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके ।

कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ यदि आप मौके नहीं भुना पाते हैं तो आपको पता है कि दूसरी टीम हावी हो जायेगी और यही आज हुआ । हमारा ढांचा बेहतर था और यही वजह है कि पहले दो क्वार्टर में मौके मिले । ’’

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी लेकिन चौथे क्वार्टर में काफी आक्रामक हॉकी देखने को मिली । अर्जेंटीना ने अपने अनुभव की पूरी बानगी पेश करते हुए कई मौके बनाये । भारत ने 54वें मिनट में फिर डिफेंस में चूक की और अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया । इसे शानदार फॉर्म में चल रही आगस्टिना ने गोल में बदला ।

मारिन ने कहा ,‘‘ अर्जेटीना ने पेनल्टी कॉर्नर भुनाने में बाजी जारी और यही निर्णायक साबित हुआ । हम छोटी छोटी गलतियां करते रहे जिसका बड़ा असर मैच पर पड़ा । अर्जेंटीना जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ इस तरह की गलतियों की गुंजाइश नहीं होती ।’’

भारत को शनिवार को फिर मेजबान से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!