लाइव न्यूज़ :

भारतीय अंपायर मेनन, चौधरी और शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे

By भाषा | Updated: January 29, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन अंपायर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे जबकि वीरेंदर शर्मा और अनिल चौधरी का टेस्ट प्रारूप में मैदान पर यह पदार्पण होगा ।

चौधरी और शर्मा आईसीसी अमीरात पैनल के सदस्य हैं । इनके साथ एलीट पैनल में भारत के प्रतिनिधि नितिन मेनन भी शामिल होंगे जो पिछले टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर रह चुके हैं ।

कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सभी मैचों के लिये घरेलू टीम के मैच अधिकारियों को मंजूरी दी है । भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला पांच फरवरी से खेली जायेगी ।

इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि टीमों को अंपायरों के फैसले की समीक्षा (डीआरएस) अपील के तीन मौके मिलते हैं जिससे गलत फैसलों की गुंजाइश कम रह जाती है ।

इससे पहले तमिलनाडु के सुंदरम रवि को टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पैनल से बाहर कर दिया गया था ।

मेनन भारत के सबसे युवा अंपायरों में से है । वहीं शर्मा वनडे और एक टी20 में अंपायरिंग कर चुके हैं । चौधरी 20 वनडे और 28 टी20 में मैदान पर अंपायरिंग कर चुके हैं । मेनन ने तीन टेस्ट, 24 वनडे और 16 टी20 में अंपायरिंग की है । तीनों आईपीएल में नियमित तौर पर अंपायरिंग करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!