लाइव न्यूज़ :

सर्बिया और रोम में ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के लिए भारतीय तैराकों को मंजूरी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ जून श्रीहरि नटराज सहित तीन सदस्यीय भारतीय तैराकी टीम फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता बेलग्रेड ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मंगलवार रात सर्बिया के लिए रवाना होगी।

यह आयोजन 19 व 20 जून को होगा।

साजन प्रकाश फिलहाल दुबई में अभ्यास कर रहे हैं और उनके 12 जून तक बेलग्रेड में टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफिकेशन की उम्मीद कर रहे नटराज और प्रकाश के अलावा टीम में अनुभवी बैक स्ट्रोकर माना पटेल भी शामिल हैं, जो हाल ही में उज्बेकिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटी हैं। नटराज और प्रकाश ने ओलंपिक ‘बी’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल कर लिया है।

टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) समूह में शामिल युवा खिलाड़ी आर्यन नेहरा, शॉन गांगुली, तनिश मैथ्यू और केनिशा गुप्ता भी ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

नेहरा और गांगुली 23 जून को रोम की यात्रा करेंगे और वार्षिक सेट्टे कोली ट्राफी में भाग लेंगे। 25 से 27 जून तक होने वाली यह प्रतियोगिता भी फिना से मान्यता प्राप्त क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

भारत के छह तैराकों ने ओलंपिक के लिए बी क्वालीफाइंग हासिल किया है जिसमें से तीन अभी अमेरिका में अभ्यास कर रहे है। कुशाग्र रावत और अद्वैत्य पेज अमेरिका में 24 से 27 जून तक ओलंपिक की आखिरी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकारण ने इन दौरों को मंजूरी दे दी है।

बेलग्रेड ट्रॉफी की टीम: श्रीहरि नटराज (50 मीटर और 100 मीटर बैकस्ट्रोक), साजन प्रकाश (100 और 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल), माना पटेल (100 मीटर बैकस्ट्रोक), केनिशा गुप्ता (50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल), तनिश मैथ्यू (100 मीटर, 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 फ्री), आर्यन नेहरा (200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल), शॉन गांगुली (200 मीटर, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 100, 200 मीटर बटरफ्लाई)

रोम में सेट्टी कोली ट्रॉफी के लिए टीम: श्रीहरि नटराज (50 मीटर और 100 मीटर बैकस्ट्रोक), साजन प्रकाश (100 और 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल), माना पटेल (100 मीटर बैकस्ट्रोक), केनिशा गुप्ता (50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल), तनिश मैथ्यू (200 मीटर फ्रीस्टाइल) , 200 मीटर बटरफ्लाई)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!