लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी से लेकर श्रीकांत और सिंधु की चमक तक, कुछ ऐसा रहा भारतीय खेलों के लिए साल 2017

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2017 14:27 IST

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन से लेकर महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में पहुंचने की उपलब्धि खास रही।

Open in App

साल-2017 कई मायनों में भारतीय खेल के लिए शानदार रहा। क्रिकेट में एक ओर जहां टीम इंडिया ने कई उपलब्धियां हासिल की। वहीं, दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी सफलता के परचम फहराये। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजन से लेकर महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में पहुंचने की उपलब्धि खास रही। हालांकि, कई बार निराशा भी मिली लेकिन फिर भी यह साल भारतीय खेलों के लिए कई सराहने वाली उपलब्धि ले कर आया। आईए, नजर डालते हैं क्रिकेट से इतर दूसरे खेलों के लिए कैसा रहा साल 2017-

हॉकी: भारतीय हॉकी के लिए यह साल मिला-जुला रहा। मेंस हॉकी टीम ने जहां करीब एक दशक बाद एशिया कप पर कब्जा जमाया वहीं, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में ब्रॉन्ज मेडल भी इस टीम ने जीता। महिला हॉकी के लिए यह साल जरूर यादगार रहा। महिला टीम ने अक्टूबर-नवंबर में अपना दूसरा एशिया कप जीता। इस जीत का नतीजा ये रहा कि महिला हॉकी टीम पहली बार वर्ल्ड हॉकी रैकिंग में टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रही।

बैडमिंटन: यह साल भारतीय बैडमिंटन के लिए जरूर अच्छा रहा। श्रीकांत और सिंधु ने इस साल कई उपलब्धियां हासिल की। श्रीकांत जहां वर्ल्ड रैकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में पहुंचे वहीं डेनमार्क और फ्रेंच ओपनसुपरसीरीज खिताब भी जीता। इसके साथ ही वह सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने। वहीं, दूसरी ओर सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा, सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल ओपन, कोरिया ओपन और इंडिया ओपन का खिताब जीता। वह हांगकांग ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं।

बॉक्सिग: मैरी कॉम ने एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर वापसी के संकेत दिए हैं। गौरव बिधुरी के ब्रॉन्ज ने भी कुछ उम्मीदें तो जगाई लेकिन इसके अलावा बहुत कुछ इस खेल में इस साल भारत के हाथ नहीं आया। अगले साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन है और इस लिहाज से भारतीय मुक्केबाजी के लिए यह बहुत अच्छा साल नहीं रहा।

फुटबॉल: भारतीय फुटबॉल के लिए यह साल बेहद अहम रहा। अंडर-17 वर्ल्ड कप के तौर पर भारत ने पहली बार फीफा के किसी इवेंट की मेजबानी की। यह टूर्नामेंट न केवल सफल रहा बल्कि इसे उम्मीद से ज्यादा दर्शक भी मिले।

भारत को भले ही इस टूर्नामेंट में सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन जिकसन सिंह ने गोल कर इतिहास जरूर रच दिया। कोलंबिया के खिलाफ मैच में गोल के साथ ही वह फीफा टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले भारतीय बन गए।

टॅग्स :इयर एंडर 2017बैडमिंटनहॉकीमैरी कॉमपीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!