लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों की निगाह दमदार प्रदर्शन पर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:28 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 23 जून भारत के ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले निशानेबाज गुरुवार से यहां शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भाग लेंगे जो तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले उनकी अंतिम प्रतिस्पर्धा होगी।

प्रतियोगिता के पहले दिन चार फाइनल होंगे। इनमें 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल की सभी प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें भारत के 11 निशानेबाज अपना भाग्य आजमाएंगे।

भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल को छोड़कर बाकी तीन स्पर्धाओं में तीन – तीन निशानेबाज उतारे हैं। अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी के रूप में दो निशानेबाज ही 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगे।

दीपक कुमार और विश्व में नंबर दो दिव्यांश सिंह पंवार पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में शुरुआत करेंगे। पुरुषों की थ्री पोजीशन में खेलने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के क्वालीफायर होंगे जिसमें भारत की इलावेनिल वलारिवान, अपूर्वी चंदेला और अंजुम मोदगिल भाग लेंगी। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में राही सरनोबट, मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल हिस्सा लेंगी।

आखिर में अभिषेक और सौरभ पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगे।

भारत के 15 निशानेबाज 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे और इनमें से 13 निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं। दोनों स्कीट निशानेबाज मैराज खान और अंगद बाजवा इटली में अभ्यास कर रहे हैं और अपने प्रशिक्षकों की सलाह पर विश्व कप में भाग नहीं ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!