लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद पहले विश्व कप में चमक बिखेरना चाहेंगे भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:51 IST

Open in App

काहिरा, 23 फरवरी कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) शॉटगन विश्व कप बुधवार से यहां शुरू होगा जिसमें भारत की 13 सदस्यीय टीम अपनी चमक बिखेरने की पूरी कोशिश करेगी।

यह आठ दिवसीय प्रतियोगिता साल का पहला शॉटगन विश्व कप है जिसके पहले दिन पुरुष और महिलाओं की स्कीट स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में कुल 10 स्पर्धाएं शामिल हैं।

प्रतियोगिता में 33 देशों के 191 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा पुरुष और महिला स्पर्धाएं आईएसएसएफ के पिछले साल घोषित किये गये नये प्रारूप के अनुसार होंगी।

काहिरा विश्व कप इसलिए भी महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि यह विश्व रैंकिंग अंकों के आधार पर आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का निशानेबाजों के पास आखिरी मौका होगा।

उदाहरण के लिये पुरुष ट्रैप में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी इटली के मॉरो डि फिलिपिस ने तोक्यो के लिये क्वालीफाई नहीं किया है और वह अच्छा प्रदर्शन करके अपने रैकिंग अंकों को बनाये रखने की कोशिश करेंगे।

तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके पुरुष स्कीट निशानेबाज अंगद बाजवा ने कहा, ‘‘यह एक साल से भी अधिक समय बाद पहली प्रतियोगिता है और ओलंपिक से पहले मैच अभ्यास की तरह है। लय हासिल करने के लिये यह बेहद जरूरी था। ’’

भारतीय पुरुष स्कीट टीम में अंगद के अलावा मैराज अहमद खान है। मैराज भी तोक्यो का कोटा हासिल कर चुके हैं। टीम के तीसरे सदस्य गुरजोत खांगुरा हैं।

महिला स्कीट टीम में गनीमत शेखों, परिनाज धालिवाल और कार्तिकी सिंह शेखावत शामिल हैं।

पहला फाइनल गुरुवार को महिला स्कीट का होगा जिसके बाद पुरुष वर्ग का फाइनल होगा। आईएसएसएफ ने घोषणा की है कि सभी 10 फाइनल्स का वह अपने सोशल मीडिया स्ट्रीम्स पर सीधा प्रसारण करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!