लाइव न्यूज़ :

वर्ष की आखिरी रैंकिंग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीसरे, महिला टीम नौवे स्थान पर

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 23 दिसंबर ( भाषा) तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया ।

तोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कांस्य पदक जीता । भारत 2296 . 04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है ।

एफआईएच प्रो लीग और ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम ने शीर्ष स्थान आस्ट्रेलिया को गंवा दिया है ।अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आज जारी रैंकिंग के अनुसार बेल्जियम 2632 . 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया 2642 . 25 अंक लेकर शीर्ष पर है ।

नीदरलैंड (2234 . 33 अंक) चौथे और जर्मनी (2038 . 71) पांचवें स्थान पर है । अगले पांच स्थानों पर इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और मलेशिया है।एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया 16वें, उपविजेता जापान 17वें और पाकिस्तान 18वें स्थान पर है ।

रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला हॉकी टीम 1810 . 32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है ।

एफआईएच प्रो लीग, यूरो चैम्पियनशिप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली नीदरलैंड टीम 3015 . 35 अंक लेकर शीर्ष पर है । दूसरे स्थान पर उससे 600 से भी अधिक अंक पीछे इंग्लैंड (2375 . 78) है ।ओलंपिक रजत पदक विजेता अर्जेंटीना तीसरे (2361 . 28) स्थान पर है ।

आस्ट्रेलिया चौथे, जर्मनी पांचवें, स्पेन छठे स्थान पर है जबकि बेल्जियम सातवें, न्यूजीलैंड आठवें और चीन दसवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!