लाइव न्यूज़ :

भारत के जूनियर बॉक्सरों ने किया कमाल, जर्मनी में जीते 6 गोल्ड मेडल

By IANS | Updated: December 19, 2017 13:50 IST

भारत के जूनियर बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में 6 गोल्ड मेडल जीते हैं

Open in App

श्वेरिन (जर्मनी)। भारत के जूनियर मुक्केबाजों के प्रतिनिधिमंडल ने यहां आयोजित पांचवें अंतर्राष्ट्रीय स्वेन लांज मेमोरियल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड, चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। रविवार को समाप्त हुए तीन दिनों तक चले अंडर-17 टूर्नामेंट में दुनिया भर के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का आयोजन एआईबीए के मानकों के तहत हुआ।

भारत के लिए भवेश काट्टामनी ने 52 किलोग्राम कैटिगरी में जर्मनी के लाजेक साडेक को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता। इसी तरह 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अक्षय ने डेनमार्क के निकोलाई टी को 3-2 से हराया। 63 किलोग्राम वर्ग में विजयदीप ने नीदरलैंड्स के ब्रायन वोसेन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इश पन्नू ने जर्मनी के जॉन गेरहॉसर को हराकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया जबकि विनीत ने 75 किलोग्राम में फ्रांस के राफेल मोनी और लक्षय ने 80 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी के रासी अल जेन को हराकर गोल्ड जीता।

कुछ खिलाड़ी हालांकि फाइनल में हार गए। रजत जीतने वालों में अनिल (48 किग्रा), स्वपनिल (50 किग्रा), अमन (54 किग्रा) और सतेंद्र (80 किग्रा से अधिक) शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए एकमात्र ब्रॉन्ज आकाश ने जीता। आकाश ने 66 किग्रा वर्ग में यह मेडल हासिल किया। वह सेमीफाइनल में स्लोवानिया के गासी सादिक से हार गए थे।

टॅग्स :भारतीय जूनियर बॉक्सरबॉक्सरगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!