लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक तक टॉप्स योजना के तहत भत्ता मिलेगा: साइ

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के कोर समूह में शामिल खिलाड़ियों को इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों तक सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत 50 हजार रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बयान में कहा, ‘‘मिशन ओलंपिक सेल ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के प्रतयेक सदस्य के लिए 50 हजार रुपये भत्ता स्वीकृत किया है।’’

इस फैसले से 58 हॉकी खिलाड़ियों को फायदा होगा जिसमें 33 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे पुरुष कोर समूह में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा प्रोत्साहन है। यह खबर सुनकर हम काफी खुश हैं और सरकार का धन्यवाद देना चाहते हैं। ’’

मनप्रीत ने कहा, ‘‘हमारे कई खिलाड़ियों की आर्थिक पृष्ठभूमि अच्छी नहीं है और इस भत्ते से ओलंपिक खेलों तक वे बिना किसी अड़चन के खेल से जुड़े रह पाएंगे।’’

यह पहली बार है जब टॉप्स के अंतर्गत महिला टीम को भत्ता दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!