लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुक्केबाज 2020 ओलंपिक में करेंगे कुछ बड़ा: सैंटियागो निएवा

By भाषा | Updated: September 27, 2019 16:29 IST

Indian Boxing: भारतीय बॉक्सिंग के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो निएवा ने कहा है कि भारतीय बॉक्सर 2020 ओलंपिक में करेंगे दमदार प्रदर्शन

Open in App

नई दिल्ली, 27 सितंबर: हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो निएवा का मानना है कि भारतीय मुक्केबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और वह चाहते हैं कि मुक्केबाज एशियाई क्वॉलिफायर से कम से कम पांच ओलंपिक कोटे हासिल करें।

भारतीय मुक्केबाजों ने हाल में विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें अमित पंघाल (52 किग्रा) ने रजत और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले भारत ने कभी भी एक चरण में एक कांस्य से ज्यादा पदक हासिल नहीं किया था। निएवा ने कहा, ‘‘हम जिस टूर्नामेंट में जाते हैं, उसमें हमेशा नतीजों की तुलना करते हैं कि अगर ये ओलंपिक होते तो क्या होता। क्या हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? अभी तक हमने दिखा दिया कि हम हर प्रतियोगिता में अच्छा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में कोई गांरटी नहीं है लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक में कुछ बड़ा करेंगे।’’

भारतीय मुक्केबाज अब तीन से 14 फरवरी को चीन के वुहान में होने वाले एशियाई ओसनिया क्वॉलिफायर को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग करेंगे। क्वॉलिफायर में आठ पुरुष वजन वर्गों -- फ्लाइवेट 52 किग्रा, फेदरवेट 57 किग्रा, लाइटवेट 63 किग्रा, वेल्टरवेट 69 किग्रा, मिडिलवेट 75 किग्रा, लाइट हेवीवेट 81 किग्रा, हेवीवेट 91 किग्रा और सुपर हेवीवेट 91 किग्रा से अधिक -- में ओलंपिक कोटे दांव पर लगे होंगे।

निएवा ने कहा, ‘‘क्वॉलिफायर काफी मुश्किल होंगे। हम चाहते हैं सभी आठ मुक्केबाज क्वॉलिफाई कर लें, लेकिन वास्तविकता की बात करें तो पांच से छह मुक्केबाजों को ओलंपिक के लिये क्वॉलिफाई करना चाहिए।’’

निएवा ने कहा, ‘‘निचले वजन वर्गों में विश्व चैंपियनशिप और ओलपिंक पदकधारी मुक्केबाज होंगे इसलिये हम आराम से नहीं बैठ सकते। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम उन्हें काफी अंतर से हरायें ताकि जजों के दिमाग में कोई संशय नहीं रहे, हमारी चुनौती यही है।’’ भारतीय मुक्केबाजों के आगामी महीनों के कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे दो टूर्नामेंट हैं, पहला अक्टूबर में विश्व सैन्य खेल और फिर दिसंबर में इंडियन बाक्सिंग लीग।’’ 

टॅग्स :मुक्केबाजीओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव