लाइव न्यूज़ :

भारत ने आठवीं बार जीती सैफ चैम्पियनशिप, छेत्री ने की मेस्सी के 80 गोलों की बराबरी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:59 IST

Open in App

माले, 16 अक्टूबर भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को 3 . 0 से हराकर आठवीं बार सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया जबकि कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके लियोनेल मेस्सी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली ।

भारत के लिये दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किये । सुरेश ने 50वें और समाद ने 90वें मिनट में गोल दागे ।

पहले हाफ में भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका । छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के भीतर ही गोल करके भारत को बढत दिलाई । इसके एक मिनट बाद ही सुरेश ने भारत की बढत दुगुनी कर दी ।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है । वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता ।

छेत्री ने दाहिने फ्लैंक से प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर गोल करके भारत को बढत दिलाई । इसके एक मिनट बाद भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया । सुरेश ने यह गोल दागा ।

मनवीर सिंह भी 52वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन बायें पैर से उनका शॉट नेपाली गोलकीपर ने रोक दिया । भारत के लिये तीसरा गोल 90वें मिनट में समाद ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!