लाइव न्यूज़ :

नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:53 IST

Open in App

भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम अगले महीने मालदीव में होने वाली सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियां गुरूवार को यहां नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से शुरू करेगी । पांच टीमों की सैफ चैम्पियनशिप तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक माले में खेली जायेगी । भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश , श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल भाग लेंगे । भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि हम वापिस साथ हैं । इन दोनों अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों से सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी में मदद मिलेगी ।’’ दूसरा मैच पांच सितंबर को खेला जायेगा । भारतीय टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही है । भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने नेपाल को इस कठिन समय में भारतीय टीम को खेलने का न्यौता देने के लिये धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि दुनिया में कितने कठिन हालात है । नेपाल ने ऐसे समय में हमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने का न्यौता दिया । हम ये मैच जीतकर सत्र की अच्छी शुरूआत करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो

अन्य खेलSunil Chhetri retires: कुवैत के खिलाफ ड्रॉ, करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को विदाई, 94 गोल करने का रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri retires: 19 साल से भारतीय फुटबॉल की सांस, साल्ट लेक स्टेडियम में भावुक पल, 11 नंबर की जर्सी, कुछ यूं विदा...

क्रिकेटSunil Chhetri announces Indian team retirement: छेत्री महान खिलाड़ी, कोहली ने किया खुलासा- मुझे पता था संन्यास के बारे में, देखें वीडियो

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!