लाइव न्यूज़ :

भारत ने पंघाल की हार का रिव्यू मांगा , जूरी ने खारिज किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:05 IST

Open in App

दुबई, 31 मई भारत ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गत चैम्पियन अमित पंघाल की 52 किलो वर्ग के फाइनल में हार का रिव्यू मांगा जिसे जूरी ने खारिज कर दिया ।

पंघाल को उजबेकिस्तान के शखोबिदिन जोइरोव ने 3 . 2 से हराया ।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने ट्वीट किया ,‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने ट्वीट किया है कि एएसबीसी फाइनल में अमित पंघाल की अप्रत्याशित हार के खिलाफ अपील करेगा ।’’

महासंघ ने बाद में ट्वीट किया कि भारतीय टीम द्वारा दर्ज किया गया विरोध जूरी ने खारिज कर दिया ।

इससे पहले भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी (54 किलो) ने फाइनल में जगह गंवा दी क्योंकि कजाखस्तानद की दीना जोलामैन ने दो बार की युवा विश्व चैम्पियन के खिलाफ अंतिम चार में मिली हार को चुनौती दी थी और वह फैसला बदलने में कामयाब रही ।

बाउट रिव्यू व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने 2019 में शुरू की थी ।

टीम मैनेजर या हारने वाले मुक्केबाज के मुख्य कोच को फैसले के 15 मिनट बाद तक विरोध दर्ज कराने का मौका दिया जाता है ।अगले 30 मिनट में उसे कागजी काम पूरा करना होता है। इस व्यवस्था में 5 . 0 या 4 . 1 के फैसले रिव्यू के दायरे में नहीं आते हैं ।

हर टीम को दो रिव्यू दिये जाते हैं । जूरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!