अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स गेम्स की योजना बना रहा है भारत

By भाषा | Published: August 26, 2020 02:35 PM2020-08-26T14:35:09+5:302020-08-26T14:35:09+5:30

BRICS Game: भारत 2021 में खेलो इंडिया के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की भी योजना बना रहा है, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ये जानकारी दी है

India plans BRICS Games during Khelo India Games next year: Kiren Rijiju | अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स गेम्स की योजना बना रहा है भारत

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया के साथ ब्रिक्स गेम्स का भी आयोजन कर सकता है

Highlightsब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय पर किया जाएगा: रिजिजू2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं: रिजिजू

नई दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रिजिजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।  रिजिजू ने बयान में कहा, ‘‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आए हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा।’’

2021 में खेलो इंडिया के साथ होगा ब्रिक्स खेलों का आयोजन: रिजिजू

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा।’’ मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘‘हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिये आमंत्रित करेंगे।’’ 

Web Title: India plans BRICS Games during Khelo India Games next year: Kiren Rijiju

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे