लाइव न्यूज़ :

लातविया के खिलाफ बिली जीन किंग कप प्लेऑफ में भारत के सामने कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:54 IST

Open in App

जुर्माला (लातविया), 15 अप्रैल भारतीय टेनिस खिलाड़ियों को शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) में विश्व ग्रुप प्लेऑफ बाधा पार करने के लिये अपने से ऊंची रैंकिंग की लातवियाई टीम की चुनौती से निपटना होगा जिसमें 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको भी शामिल हैं।

अंकिता रैना स्वीकार करती हैं कि पहले फेड कप के नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट में वह अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलती हैं और भारत को उनसे फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ करने की उम्मीद होगी जब वह प्लेऑफ के शुरूआती मुकाबले में ओस्टापेंको से भिड़ेंगी। भारत पहली बार विश्व ग्रुप प्लेऑफ में खेल रहा है।

हालांकि सभी चीजें भारतीयों के खिलाफ हैं लेकिन उनके पक्ष में एक चीज हो सकती है कि यह मुकाबला इंडोर हार्ड कोर्ट में खेला जा रहा है क्योंकि लातविया ने हैरानी भरा फैसला करते हुए क्ले कोर्ट को नहीं चुना है जबकि यह उनके खिलाड़ियों को काफी रास आता है। इंडोर कोर्ट पर मेजबानों को दर्शकों के समर्थन की भी कमी महसूस होगी।

अंकिता (174वीं रैंकिंग) और करमन कौर थांडी (621वीं रैंकिंग) दोनों ने कहा कि वे कड़ी टक्कर देने के लिये तैयार हैं। करमन कौर थांडी का सामना मेजबान टीम की नंबर एक खिलाड़ी अनास्तासिया सेवास्तोवा (47वीं रैंकिंग) से होगा।

अंकिता 2015 में अहमदाबाद में सेवास्तोवा से भिड़ चुकी हैं और वह उनसे आईटीएफ फाइनल हार गयी थी। सेवास्तोवा हालांकि इसके बाद शीर्ष 50 रैंकिंग में पहुंच गयीं और फिर 2020 फेड कप क्वालीफायर में अमेरिका के खिलाफ लातविया के मुकाबले में उन्होंने सेरेना विलियम्स को भी पराजित किया था।

अंकिता ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम ज्यादातर हार्ड कोर्ट पर खेलते हैं इसलिये मैं इसके लिये तैयार हूं और रोमांचित हूं। जब मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगी तो अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगी, मैं पूरी तरह तैयार हूं। ’’

करमन चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं और उन्होंने कहा कि वह इस बड़ी चुनौती के लिये शारीरिक रूप से तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तेज या धीमा, यह मायने नहीं रखता, अंकिता और मैं दोनों हार्ड कोर्ट पर खेलना पसंद करेंगे। यह हमारे लिये अच्छा मौका है। ’’

कप्तान विशाल उप्पल से यह पूछने पर कि उन्होंने ऊंची रैंकिंग की रूतुजा भोसले (419) के बजाय करमन को क्यों लिया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अंदर से यह महसूस’ हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पांचों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि करमन हमें पहले दिन कुछ अतिरिक्त दिला सकती हैं। यह मेरी अंदर की आवाज है। ’’

सेवास्तोवा ने कहा कि वह अंकिता को बखूबी जानती हैं लेकिन उन्होंने करमन के खेल को जानने के लिये उनके यूट्यूब वीडियो देखे हैं।

उप्पल को लगता है कि दर्शकों की अनुपस्थिति भारत के पक्ष में रहेगी।

कार्यक्रम इस प्रकार है :

शुक्रवार :

अंकिता रैना बनाम येलेना ओस्टापेंको

करमन कौर थांडी बनाम अनास्तासिया सेवास्तोवा

शनिवार :

अंकिता रैना बनाम अनास्तासिया सेवास्तोवा

करमन कौर थांडी बनाम येलेना ओस्टापेंको

सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम डायना मार्सिंकेविका और डेनिएला विस्माने

मैच शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे और शनिवार को शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे।

मैचों का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट पर किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!