लाइव न्यूज़ :

‘अत्यंत जोखिम’ वाला देश मानने से भारत को आईटीएफ विश्व जूनियर फाइनल्स में प्रवेश से इनकार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारतीय टीम को प्रोस्तेजोव में आगामी आईटीएफ विश्व जूनियर टेनिस फाइनल्स में प्रवेश से इनकार कर दिया गया क्योंकि भारत को कोविड काल में ‘अत्यंत जोखिम’ भरे देशों की सूची में रखा गया है।

चेक गणराज्य के दूतावास ने यहां खिलाड़ियों को वीजा जारी करने से इनकार कर दिया।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने दो से सात अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिये इस महीने के शुरू में तीन सदस्यीय अंडर-14 लडकों की टीम चुनी थी।

एआईटीए ने 17 जुलाई को खेल मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की और भारतीय खेल प्राधिकरण ने 19 जुलाई को विदेश मंत्रालय से संपर्क किया।

लेकिन यह मामला सुलझा नहीं।

एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। खिलाड़ियों को विदेश में टूर्नामेंट खेलने की जरूरत है। अगर वे हमें वीजा नहीं देंगे तो आईटीएफ ने हमारी टीम को टूर्नामेंट में प्रवेश ही क्यों दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!