लाइव न्यूज़ :

भारत दावेदार, इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में निरंतरता का अभाव : चैपल

By भाषा | Updated: January 31, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारत को अपने शानदार आक्रमण और बेहतर बल्लेबाजी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जीत का प्रबल दावेदार करार दिया।

उनका मानना है कि आस्ट्रेलिया में हाल की जीत से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है और कप्तान विराट कोहली की वापसी से अधिक मजबूत हुई है।

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ तमाम बाधाओं के बावजूद शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। जब आप बल्लेबाजी क्रम में विराट कोहली का नाम जोड़ते हो तो उससे टीम बेहद मजबूत बन जाती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा आर अश्विन, हार्दिक पंड्या और इशांत शर्मा भी खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे जिससे भारत अजेय नजर आता है। ’’

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की श्रृंखला पांच फरवरी से चेन्नई में खेली जाएगी।

चैपल का मानना है कि इंग्लैंड ने भले ही हाल में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया हो लेकिन मजबूत शीर्ष क्रम के कारण भारत का पलड़ा भारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रमुख खिलाड़ी बेन स्टोक्स की उपलब्धता से इंग्लैंड की टीम के लिये महत्वपूर्ण है। स्टोक्स और हार्दिक पंड्या एक जैसी आलराउंड क्षमता रखते हैं लेकिन इंग्लैंड का खिलाड़ी भारतीय की तुलना में थोड़ा बेहतर है। जोफ्रा आर्चर की वापसी से पहले से मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण अधिक मजबूत हुआ है। ’’

चैपल ने कहा, ‘‘लेकिन यह इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा जिसमें एक अन्य खिलाड़ी रोरी बर्न्स की वापसी हुई है। इस मामले में भारत बेहतर नजर आता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में प्रभावशाली शुभमन गिल, प्रतिभाशाली रोहित शर्मा और अदम्य साहसी चेतेश्वर पुजारा है जिससे वह इंग्लैंड के शीर्ष क्रम से बेहतर लगता है। ’’

चैपल ने कहा कि अगर डॉम सिबले और रोरी बर्न्स नहीं चलते हैं तो इससे जो रूट पर काफी दबाव बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉम सिबले में उच्चस्तर पर सफल होने के लिये जरूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने उसकी तकनीक पर सवालिया निशान उठने लगते हैं। ’’

चैपल ने कहा, ‘‘बर्न्स भी सिबले की तरह ही है और अगर ये दोनों नाकाम रहते हैं और जो रूट वर्तमान फार्म बरकरार नहीं रख पाते हैं तो इंग्लैंड मुश्किल में पड़ जाएगा। जॉक क्राउले भी गिल की तरह प्रतिभाशाली है लेकिन श्रीलंका में उनकी असफलता के कारण चिंता जतायी जा रही है। उन्हें इसे जल्द दूर करना होगा और इसके लिये इससे बेहतर स्थान या समय नहीं हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!