लाइव न्यूज़ :

भारत तोक्यो ओलंपिक में पदक के पांच प्रबल दावेदारों में : पूर्व हॉकी कोच ओल्टमेंस

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून पूर्व मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस का मानना है कि भारतीय टीम जुलाई अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक में पदक के पांच प्रबल दावेदारों में से होगी ।

ओलंपिक से पहले हॉकी इंडिया की पॉडकास्ट सीरिज ‘ हॉकी पे चर्चा’ में ओल्टमेंस ने कहा कि तोक्यो में मानसिक दृढता किसी भी टीम की कामयाबी की कुंजी होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी नजर में भारत तोक्यो में पदक के शीर्ष पांच दावेदारों में से है । भारतीय टीम ने पिछले दो साल में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है ।’’

उन्होंने हालांकि दबाव के हालात में अनावश्यक दहशत से बचने की ताकीद की । उन्होंने कहा ,‘ भारतीय टीम बता ही चुकी है कि वह आस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड को हरा सकती है । ओलंपिक में ऐसा करना हालांकि अलग बात है । ऐसे में निर्णायक पहलू टीम की मानसिकता होगी ।’’

डच कोच ने कहा ,‘‘ मैच में पिछड़ने पर घबराना नहीं है या बढत लेने पर अधिक रोमांचित नहीं हो जाना है । हालात पर नियंत्रण करके खेलना होगा ।’’

उन्होंने कहा कि तोक्यो में मौसत का मिजाज भी अहम होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ शारीरिक फिटनेस के मामले में दुनिया की सभी टीमें बराबरी पर हैं लेकिन मौसम भारत के अनुकूल होगा क्योंकि भारतीयों को इस तरह के मौसम में खेलने की आदत है । यूरोपीय टीमों को मौसम गर्म लगेगा।’’

ओल्टमेंस रियो ओलंपिक 2016 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम के कोच थे । उन्होंने कहा कि टीम ने उसके बाद से काफी सुधार किया है ।

भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के बाद से ओलंपिक में पदक नहीं जीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!