लाइव न्यूज़ :

मैं लंबे सत्र पूर्व अभ्यास में विश्वास नहीं करता हूं: चेन्नइयिन के कोच बंदोविच

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:01 IST

Open in App

चेन्नई, 21 सितंबर  इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दो बार जीतने वाली चेन्नइयिन एफसी के नये मुख्य कोच बोजीदार बंदोविच ने कहा कि वह सत्र पूर्व लंबी अवधि के अभ्यास सत्र के समर्थक नहीं है और खिलाड़ी को तैयार तथा तरोताजा रखने के लिए आठ सप्ताह का समय पर्याप्त है।

आईएसएल 2021-22 सत्र 19 नवंबर से गोवा में शुरू हो रहा है।

बंदोविच ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ एक कोच के रूप में मैं लंबी अवधि के सत्र पूर्व अभ्यास का समर्थक नहीं हूं। मुझे लगता है कि उन्हें 90 मिनट तक तरोताजा रखने के लिए आठ सप्ताह का समय पर्याप्त है। हम हर दिन ‘जूम कॉल’ पर काम शुरू करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 26 सितंबर से अभ्यास शुरू करेंगे। मैंने क्लब से 6-7 मैत्री मैच खेलने के बारे में बात की है। हमें यह देखने की जरूरत है कि कौन सी टीमों के पास इसके लिए समय है और हम कब उनके खिलाफ मैत्री मैच खेल सकते हैं।’’

उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘‘ हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और कुछ ऐसे घरेलू खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!