लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक से पहले अपने करियर के शिखर पर हूं : शरत कमल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:24 IST

Open in App

(भरत शर्मा)

नयी दिल्ली, 15 जुलाई शरत कमल ने सोचा था कि तोक्यो उनका चौथा और अंतिम ओलंपिक होगा लेकिन अपने दो दशक के करियर में उन्होंने अब से पहले इतना फिट और बेहतर महसूस नहीं किया था जिससे यह भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य की योजना पर फिर से विचार कर रहा है।

तोक्यो ओलंपिक के लिये रवानगी से दो दिन पहले पीटीआई से बात करते हुए दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कहा कि वह इस समय खुद को अपने खेल के शिखर पर देखते हैं।

शरत 39 वर्ष के हैं और अपने परिवार देखते हुए पहले उनका लक्ष्य 2022 एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के बाद रूकने का था लेकिन अब वह 2024 पेरिस ओलंपिक में खेलने की संभावना से भी इनकार नहीं कर सकते। उनका कहना है कि अगर जर्मनी के टिमो बॉल (विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर) अपनी 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं तो वह भी ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने हसंते हुए कहा, ‘‘मेरी पत्नी के हिसाब से यह मेरा अंतिम ओलंपिक होगा। ’’

शरत ने कहा, ‘‘लेकिन देखते हैं कि अगले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों तक शरीर कितना फिट रहता है। मुझे लगता है कि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपने खेल में इस समय शिखर पर हूं। ’’

शरत ने 2004 एथेंस ओलंपिक में पदार्पण किया था और तब से केवल एक ओलंपिक (लंदन 2012) में नहीं खेले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मुझे लगता है कि मैं बतौर खिलाड़ी बेहतर हुआ हूं और मेरी रैंकिंग में यह दिखता है। 2016 में मेरे गेम का स्तर ऐसा था जिससे मैं ओलंपिक में राउंड 16 या क्वार्टरफाइनल नहीं खेल सकता था। लेकिन अब दिन अच्छा रहे तो मैं ऐसा कर सकता हूं। ’’

शरत ने पिछले साल मार्च में कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक से पहले मस्कट ओपन जीतकर आईटीटीएफ खिताब के लिये एक दशक का इंतजार खत्म किया था। उन्होंने पिछला खिताब 2010 में जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!