लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन को 4-1 से हराकर हैदराबाद छठे स्थान पर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:10 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), चार जनवरी हालीचरण नारजारे के दो गोल और जोएल चियानीज तथा जोआओ विक्टर के एक-एक गोल के दम पर हैदराबाद एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी को 4-1 से बड़े अंतर से हराया।

इस जीत के बाद हैदराबाद एफसी की टीम 12 अंकों के साथ सातवें सत्र की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। नौ मैचों में यह टीम की तीसरी जीत है जो उसे लगातार तीन हार के बाद मिली है। चेन्नइयिन को नौ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंकों के साथ तालिका में आठवें पायदान पर खिसक गई है।

मैच का पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद हैदराबाद ने दूसरे हाफ में आक्रमक शुरूआत करते हुए तीन मिनट के अंदर दो गोल किये। मैच के 50वें मिनट में आस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड चियानीज ने आसानी से गेंद को नेट में पहुंचाकर हैदराबाद का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद ही नारजारे ने कॉर्नर पर मिले पास पर गोल करते हुए हैदराबाद को 2-0 से आगे कर दिया।

हैदराबाद के इस गोल के कुछ देर बाद बाद हालांकि चेन्नइयिन ने भी वापसी की और अनिरुद्ध थापा ने 67वें मिनट में हैदराबाद के गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए टीम का खाता खोल दिया। उसकी खुश ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और ब्राजील के मिडफील्डर विक्टर ने 74वें मिनट में गोल कर हैदराबाद को 3-1 से आगे कर दिया।

हैदराबाद की टीम यहीं नहीं रूकी और उसने पांच मिनट बाद एक गोल दागते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। हैदराबाद के लिए उसका चौथा गोल नारजारे ने 79वें मिनट में दागा जो कि इस मैच में उनका दूसरा गोल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!