लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा की रक्षापंक्ति की कमजोरियों का फायदा उठाना चाहेगा हैदराबाद एफसी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:50 IST

Open in App

वास्को, 29 दिसंबर लगातार दो हार से अंकतालिका में नीचे खिसकने वाली हैदराबाद एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को होने वाले मैच में एफसी गोवा की रक्षापंक्ति की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की राह पकड़ना चाहेगी।

हैदराबाद की टीम अंकतालिका में आठवें नंबर पर है। दूसरी तरफ गोवा छठे स्थान पर है लेकिन कमजोर रक्षापंक्ति उसके लिये चिंता का विषय है। उसने 10 गोल किये हैं लेकिन साथ ही नौ गोल भी खाये हैं। टीम ने अब तक एक मैच को छोड़कर बाकी मैचों में गोल खाये हैं। हैदराबाद के कोच मैनुअल मारक्वेज गोव की कमजोरी से अवगत हैं और वह जानते हैं कि उनके पास यहां जीत का मौका रहेगा।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘ इस तरह की चीजें (गोल खाना) फुटबॉल में आम बात है। अगर आप आक्रामक टीम है, तो डिफेंस में आपके साथ समस्या हो सकती है। उनके पास अच्छे खिलाड़ी है और हर कोई यह जानता है। ’’

गोवा के कोच जुआन फेरांडो का ध्यान भी टीम की रक्षापंक्ति पर लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं तीन गोल खाने को लेकर चिंतित नहीं हूं। अगर हम तीन गोल खाते हैं, तो हम चार गोल करते हैं लेकिन हम रक्षापंक्ति पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!