लाइव न्यूज़ :

मुंबई सिटी के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करने को तैयार हैदराबाद एफसी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:13 IST

Open in App

वास्को, 18 दिसंबर हैदराबाद एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में अब तक अजेय चल रही है और तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने छठे मैच में भी इसी क्रम को जारी रखना चाहेगी।

कोच मनोलो मारक्वेज की टीम हैदराबाद ने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद अपने पिछले मैच में ईस्ट बंगाल को मात दी थी थी। वहीं, मुंबई को अपने पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

मारक्वेज ने कहा, मेरे विचार में मुंबई सत्र में जीत की दावेदार है। उनके पास काफी अच्छी टीम है, जिसमें अच्छे खिलाड़ी और कोच हैं। वे अच्छे फुटबाल खेलते हैं। मुझे लगता है कि यह एक अधिक मुश्किल मैच होगा। "

मारक्वेज जानते हैं कि तीन अंक लेने के लिए उनके पास पर्याप्त क्षमता है।

उन्होंने कहा, निश्चित रूप से, हमारे मैच जीतने की संभावना है। हम किसी भी टीम के खिलाफ जीत और हार सकते हैं और यह हमारे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हमने इस मैच के लिए उसी तरह की तैयारी की है, जैसा कि हम अन्य मैचों के लिए करते हैं। बेशक, हमने प्रतिद्वंद्वी का वीडियो देखा है।"

दूसरी तरफ, सर्जियो लोबेरा की मुंबई 13 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!