लाइव न्यूज़ :

मध्यक्रम की नाकामी से चिंतित नहीं हैं हसी, कहा रसेल खेल सकते हैं फाइनल

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:00 IST

Open in App

शारजाह, 14 अक्टूबर दूसरे क्वालीफायर में मध्यक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी पर चिंतित होने की बजाय कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य मेंटर डेविड हसी ने कहा है कि आंद्रे रसेल चोट से उबर रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेल सकते हैं ।

मध्यक्रम की नाकामी के बावजूद केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया ।

हैमस्ट्रिंग चोट के शिकार रसेल कुछ मैचों से बाहर रहे हैं लेकिन चेन्नई के खिलाफ फाइनल खेल सकते हैं ।

हसी ने दिल्ली पर मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले वह गेंदबाजी कर रहा था तो वह खेल सकता है ।’’

136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 3 . 5 ओवर में सात रन के भीतर छह विकेट गंवा दिये । राहुल त्रिपाठी ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई ।

हसी ने कहा ,‘‘ मैं मध्यक्रम की विफलता से चिंतित नहीं हूं क्योंकि ये सभी शानदार खिलाड़ी हैं ।इन्हें पता है कि कैसे खेलना है । हम पूरे आत्मविश्वास के साथ दुबई जा रहे हैं और कोई नहीं जानता कि क्या हो सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पूरा श्रेय केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को जाता है । हमें उस पर पूरा भरोसा है ।दिनेश कार्तिक और शाकिब अल हसन भी अगला मैच खेलेंगे । वे अपने देश के लिये और आईपीएल टीम के लिये भी कई बार मैच जीत चुके हैं । मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के सामने चयन की कठिन समस्या होगी ।’’

हसी ने वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल की तारीफ की । उन्होंने कहा ,‘‘ हमें वेंकटेश अय्यर के रूप में शानदार खिलाड़ी मिल गया है । वह बेहतरीन इंसान और ‘टीम मैन’ है । उसने और गिल ने अच्छी साझेदारी की और उनका तालमेल जबर्दस्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!