लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं: नीरज चोपड़ा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर तोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को और अधिक गौरवांवित करने के लिए वह कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

तोक्यो खेलों में 23 साल के चोपड़ा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। वह उन 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चुना गया है।

चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए तहेदिल से धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोशिश यही रहेगी कि ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश के लिए और सफलता हासिल कर पाऊं।’’

चोपड़ा सात अगस्त को तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!