लाइव न्यूज़ :

हजारे क्वार्टर फाइनल : केरल का सामना सेना से और विदर्भ से भिड़ेगा सौराष्ट्र

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:49 IST

Open in App

जयपुर, 21 दिसंबर केरल का पलड़ा बुधवार को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सेना पर भारी होगा जबकि बराबरी के मुकाबले में विदर्भ और सौराष्ट्र आमने सामने होंगे ।

सौराष्ट्र ने सीधे अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि विदर्भ ने प्री क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को हराया । केरल और सेना सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं ।

फैज फजल की अगुवाई वाली विदर्भ टीम को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा । इसके लिये फजल को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी जबकि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी । उनके अलावा गणेश सतीश, यश राठौड़, अक्षय वाडकर और अपूर्व वानखेड़े जैसे बल्लेबाज भी टीम में हैं ।

गेंदबाजी में यश ठाकुर और दर्शन नलकांडे ने नयी गेंद से और डैथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।ठाकुर अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं । उन्हें आदित्य सरवटे और अक्षय वखारे जैसे स्पिनरों से सहयोग मिलेगी ।

दूसरी ओर लीग चरण में अपराजेय रही सौराष्ट्र जीत की लय कायम रखना चाहेगी । शेल्डन जैकसन, प्रेरक मांकड़, अर्पित वासवडा, समर्थ व्यास, चिराग जानी और विकेटकीपर हार्विक देसाई को इसके लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा । गेंदबाजी में चेतन सक्कारिया और कप्तान जयदेव उनादकट पर नजरें होंगी ।

दूसरे मैच में केरल के पास कप्तान संजू सैमसन और सचिन बेबी जैसे शानदार बल्लेबाज हैं । स्पिनर जलज सक्सेना और एस जोसेफ के पास भी काफी अनुभव है ।

सेना की टीम मजबूत है लेकिन उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को केरल की मजबूत टीम से पार पाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!