लाइव न्यूज़ :

हैरिस ने कहा, पेन को सभी खिलाड़ियों का समर्थन हासिल है

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:42 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 24 नवंबर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस हैरिस का मानना है कि टिम पेन को सभी खिलाड़ियों का समर्थन हासिल है और उन्होंने कहा कि इस पूर्व टेस्ट कप्तान और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इस बारे में अभी टीम के साथ बातचीत नहीं की है।

हैरिस ने इसके साथ ही खुलासा किया कि खिलाड़ियों को कप्तानी छोड़ने के पेन के फैसले का पता शुक्रवार को मीडिया कान्फ्रेंस से आधा घंटे पहले पता चला।

हैरिस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘इस खबर को स्वीकार करना आसान नहीं था। यह हैरान करने वाला फैसला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टिम निश्चित तौर पर एक बेहतरीन कप्तान था। मेरे और मेरे परिवार के प्रति उनका रवैया बहुत अच्छा रहा। टिम, उनकी पत्नी बोनी, बच्चों और परिवार के प्रति हमारी संवेदना है।’’

हैरिस ने कहा,‘‘ अगर कोविड के कारण कोई बाधा नहीं आती है तो मैं उसे गले लगाऊंगा।’’

यह पता चलने के बाद कि 2017 में पेन ने अपनी सहयोगी महिला कर्मचारी के लिये आपत्तिजनक संदेश भेजे थे, उन्होंने शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान पद छोड़ दिया था।

हैरिस ने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में मुश्किल परिस्थितियों में वास्तव में अच्छा काम किया। वह अब भी देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी।’’

अपने सभी 10 टेस्ट मैच पेन की कप्तानी में खेलने वाले हैरिस ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि उन्हें सभी खिलाड़ियों का समर्थन मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!