लाइव न्यूज़ :

हरमनप्रीत डब्ल्यूबीबीएल की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में

By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:50 IST

Open in App

एडीलेड, 22 नवंबर भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस सत्र में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की आधिकारिक ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में चुना गया।

हरमनप्रीत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतकों की मदद से 399 रन बनाये। उनका स्ट्राइक रेट 135.25 और औसत 66.5 रहा।

उनका उच्चतम स्कोर 81 रन रहा जो उन्होंने पिछले सप्ताह सिडनी थंडर्स के खिलाफ बनाया था। उन्होंने अब तक प्रतियोगिता में सर्वाधिक 18 छक्के लगाये हैं। इसके अलावा उन्होंने 15 विकेट भी लिये जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर तीन विकेट रहा है।

हरमनप्रीत सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड की आलराउंडर सोफी डिवाइन इस सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाने वाली अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!