लाइव न्यूज़ :

हैमिल्टन ने कतर ग्रां प्री जीतकर वर्सटाप्पन से ओवर ऑल तालिका में अंतर कम किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:16 IST

Open in App

लोसेल, 21 नवंबर (एपी) लुईस हैमिल्टन ने पहली बार आयोजित कतर ग्रां प्री में रविवार को शानदार जीत के साथ फॉर्मूला वन चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर काबिज रेड बुल के मैक्स वर्सटाप्पन से अंकों के अंतर को कम करने में सफल रहे।

पिछले सप्ताह ब्राजील ग्रांप्री में जीत हासिल करने वाले लगातार चार बार के फॉर्मूला वन चैम्पियन मर्सिडीज के हैमिल्टन ने वर्सटाप्पन की बढ़त को 14 अंक से घटाकर आठ अंक का कर दिया।

मौजूदा सत्र में अब दो और रेस बची हैं और पिछले लगभग एक दशक में यह सबसे करीबी मुकाबला होगा।

सात बार के चैम्पियन हैमिल्टन ने एक घंटे 24 मिनट 28.471 सेकंड के समय के साथ करियर की 102वीं जीत दर्ज की।  वर्सटाप्पन उनसे 25 सेकंड अधिक समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

एल्पाईन टीम के अनुभवी फर्नांडो अलोंसो तीसरे जबकि रेड बुड के सर्जियो पेरेज चौथे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!