गुरजोत लोनाटो विश्व कप में 12वें स्थान पर

By भाषा | Published: May 9, 2021 10:42 PM2021-05-09T22:42:37+5:302021-05-09T22:42:37+5:30

Gurjot Lonato in 12th place in World Cup | गुरजोत लोनाटो विश्व कप में 12वें स्थान पर

गुरजोत लोनाटो विश्व कप में 12वें स्थान पर

नयी दिल्ली, नौ मई भारतीय निशानेबाज गुरजोत सिंह खंगुरा ने इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में शानदार आगाज करते हुए रविवार को प्रतियोगिता के शुरूआती दिन 75 में से 74 निशाने सही लगाये।

हाल ही में भारतीय ओलंपिक टीम में आरक्षित सदस्य के रूप में शामिल हुए गुरजोत क्वालीफिकेशन के पहले तीन दौर में शानदार फॉर्म में दिखे।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय अंगद वीर सिंह बाजवा ने 71 का स्कोर किया। बाजवा तोक्यो ओलंपिक की टीम में मुख्य खिलाड़ी है।

प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे 112 निशानेबाजों में भी 12 का तीसरे दौर का खेल खत्म नहीं हुआ है। गुरजोत फिलहाज 12वें स्थान पर है जबकि अंगद इस तालिका में 54 वें स्थान पर है। शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

इस प्रतियोगिता में 56 देशों के 399 निशानेबाज भाग ले रहे है जिसमें भारत से सिर्फ गुरजोत और अंगद शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gurjot Lonato in 12th place in World Cup

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे