लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार पैरालंपिक रजत पदक विजेता भाविना को तीन करोड़ रुपये देगी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 13:51 IST

Open in App

गुजरात सरकार ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में रविवार को एतिहासिक रजत पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को तीन करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की।     गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली भाविना ने रविवार को अपने पहले पैरालंपिक खेलों में चीन की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग झोउ से 0-3 से हारकर रजत पदक हासिल किया। वह दीपा मलिक (रियो पैरालंपिक, 2016) के बाद  इन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है।गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, ‘‘ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात के मेहसाणा जिले की बेटी भाविना पटेल को पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में शानदार उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।’’उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने खेल कौशल से गुजरात और भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए राज्य सरकार की ‘दिव्यांग खेल प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ के तहत भाविना को प्रोत्साहन के रूप में तीन करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।        बारह महीने की उम्र में पोलियो की चपेट में आने वाली भाविना दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11, 5-11, 6-11 से हार गई। वह हालांकि भारत को मौजूदा पैरालंपिक खेलों का पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!