लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सिंधू के अनुरोध पर उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:08 IST

Open in App

दिल्ली, दो जुलाई विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने एक अत्याधुनिक ‘रिकवरी’ उपकरण खरीदने को मंजूरी दे दी जिससे इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को आगामी तोक्यो ओलंपिक से पहले शारीरिक रूप से फिट बने रहने में मदद मिलेगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने कहा कि 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता के इस उपकरण की मांग करने के 24 घंटे के भीतर इसे खरीदने को मंजूरी दे दी गयी। साइ ने हालांकि इस उपकरण के कीमत का जिक्र नहीं किया।

तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत के पदक दावेदारों में शामिल सिंधू इससे काफी खुश थीं।

यह विशेष प्रकार का उपकरण है जिससे खिलाड़ी को खेल के लिये खुद को फिट रखने में मदद मिलती है। इससे खिलाड़ी को दर्द, सूजन और खिंचाव को कम करने में सहायता मिलती है जिसे बर्फीले पानी का इस्तेमाल होता है।

इसे खरीदने की प्रशासनिक मंजूरी के बाद सिंधू ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि साइ को ‘रिकवरी सिस्टम’ के लिये मेरे अनुरोध को मंजूरी देने में एक भी दिन का भी समय नहीं लिया। ’’

सिंधू ने कहा, ‘‘इससे लंबे ट्रेनिंग सत्र या मैच के बाद मुझे काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!