लाइव न्यूज़ :

इस तैराक ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते थे कई पदक, अब पटना में चाय बेचने को है मजबूर

By एएनआई | Updated: November 20, 2019 16:27 IST

गोपाल प्रसाद यादव ने कभी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का तैराक बनने का सपना देखा था। उनकी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी और इस वजह से परिवार की देखभाल के लिए अब उन्हें चाय बेचनी पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पटना की सड़कों पर चाय बेचते हैं गोपाल प्रसाद यादवघर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने की वजह से चाय बेचने को होना पड़ा मजबूर

देश में खिलाड़ियों और खासकर एथलीटों की हालत क्या है, इसकी एक और बानगी देखने को मिली है। मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां कभी राष्ट्रीय स्तर के तैराक रहे गोपाल प्रसाद यादव अब जीविका के लिए चाय बेचने को मजबूर हैं। गोपाल नयाटोला के काजीपुर में एक छोटी सी दुकान में चाय बेचने का काम करते हैं। इस मामले ने बिहार में भी खिलाड़ियों की हालत को लेकर सवाल खड़े कर दिये है।

गोपाल ने कभी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का तैराक बनने का सपना देखा था। उनकी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी और इस वजह से परिवार की देखभाल के लिए अब उन्हें चाय बेचनी पड़ रही है। उन्होंने अपनी दुकान का नाम भी 'नेशनल स्विमर टी स्टॉल' रखा है। 

न्यूज एजेंसी एजेंसी एएनआई के अनुसार गोपाल से जब पूछा गया कि इसका नाम उन्होंने ऐसा क्यों रखा। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ियों की दुर्दशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नाम से लोगों को भी पता चलेगा कि एक राष्ट्रीय स्तर का तैराक अपनी आजीविका के लिए आज चाय बेच रहा है।

गोपाल ने 1987 में बिहार का पहली बार राष्ट्रीय तैराकी  प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता में किया गया था। उसके बाद उन्होंने केरल में 1988-1989 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतिस्पर्धा में भी हिस्सा लिया। इन सबके अलावा गोपाल राज्य प्रतिस्पर्धा में 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में भी प्रथम आए थे। इसका आयोजन 1988 में बीसीए दानापुर में किया गया था।

गोपाल 1990 में नौकरी के लिए डाक विभाग में साक्षात्कार के लिए गए थे। हालांकि उन्हें वहां पर नौकरी नहीं मिल पाई। गोपाल अब गंगा नदी में तैराकी सिखा रहे हैं। गोपाल ने विश्वास जताया कि इससे उन्होंने अपने अंदर के तैराक को जिंदा रखा है। 

गोपाल के अनुसार उनके बच्चे भी बहुत अच्छी तैराकी जानते है, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्थिति को देखकर तैराकी छोड़ दी। गोपाल की चाय की दुकान में आने वाले ग्राहक भी मानते हैं कि यह बहुत दुख की बात है, एक राष्ट्रीय स्तर के तैराक को आज सड़क पर चाय बेचनी पड़ रही है।

टॅग्स :बिहारपटनातैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!