लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में प्रदर्शन अच्छा लेकिन जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना जरूरी: कर्णम मल्लेश्वरी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:08 IST

Open in App

... अमित आनंद...

नयी दिल्ली, आठ अगस्त ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी पूर्व भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी तोक्यो 2020 में भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन उनका मानना है कि देश को खेलों की महाशक्ति बनने के लिए जमीनी स्तर इसे बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाओं की पहचान करना जरूरी है।

तोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा (भाला फेंक) के स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर भारत ने इन खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 में सिडनी में हुए ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन (69 किग्रा वर्ग) में कांस्य पदक जीता था। वह सिडनी खेलों में पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी थी।

तोक्यो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि हमने जितना अनुमान लगाया था, उतने पदक नहीं आये। हमने सोचा था कि 10 से 12 पदक आयेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम निशानेबाजी और तीरंदाजी पदक से चूक गये, बाकी दूसरे खेलों से अच्छे नतीजे मिले। हमें लगा था कि दोनों स्पर्धाओं (तीरंदाजी और निशानेबाजी) में कुल तीन-चार पदक आयेंगे। हम मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) और नीरज चोपड़ा के पदक को लेकर अश्वस्त थे। कुश्ती, मुक्केबाजी, बैडमिंटन और हॉकी में भी पहले से पदक का अनुमान था।’’

भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों पर उम्मीदों के दबाव के बारे में पूछे जाने पर मल्लेश्वरी ने कहा, ‘‘अगर आप खिलाड़ी है तो आप पर दबाव तो हमेशा होगा। जहां तक उनके प्रशिक्षण और अभ्यास का सवाल है तो मैं नहीं समझती की इस बार उस मामले में कोई कमी रही। सरकार और इन खेलों से जुड़े महासंघों ने खिलाड़ियों का पूरा ख्याल रखा था। खिलाड़ियों के पास कोच , फिजियो, चिकित्सकों की सुविधा थी। ’’

तोक्यो ओलंपिक के बाद भविष्य की तैयारियों के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पहले भी यह बात कही है कि ओलंपिक में पदकों की संख्या में तभी इजाफा होगा जब देश में जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम होगा। अगर आप तोक्यो खेलों में गये हमारे खिलाड़ियों को देखेंगे तो इसमें से 80 प्रतिशत से अधिक गांवों या छोटे शहरों के हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब वे अपने बलबूते, संघर्ष कर के पहचान बनाते है तब जाकर उन्हें किसी से मदद मिलती है जबकि होना यह चाहिए कि जमीनी स्तर पर ही ध्यान देकर प्रतिभा की पहचान की जाए। जमीनी स्तर पर सही व्यवस्था नहीं होने के कारण ज्यादातर प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं।’’

खेल रत्न पुरस्कार विजेता इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ ‘खेलो इंडिया खेल’ इस मामले में एक अच्छी पहल है, इससे काफी फायदा होगा लेकिन उसका दायरा और बढ़ाने की जरूरत है।’’

भारत की महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन रियो ओलंपिक के बाद तोक्यो में अच्छा रहा। तोक्यो 2020 में मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में पदक जीत कर भारत का खाता खोला था। इसके बाद पीवी सिंधू ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। पहली बार इन खेलों में भाग ले रही मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भी कांस्य पदक जीता।

मल्लेश्वरी ने कहा, ‘‘मुझे महिला खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से काफी खुशी होती है। मुझे गर्व भी महसूस होता है कि मैंने जो रास्ता बनाया उस पर अब कई लड़कियां चल रही है और सफल हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले तो लड़कियों का ओलंपिक में पहुंचना ही बड़ी बात होती थी, पदक के बारे में कोई सोचता नहीं था। अब कोई महिला खिलाड़ी ओलंपिक में जाती है तो सिर्फ उसमें भागीदारी की बात नहीं होती, अब वे पदक की दावेदार होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!