गोकुलम केरला एफसी ने नेरोका एफसी को 4-1 से हराया

By भाषा | Published: January 25, 2021 10:40 PM2021-01-25T22:40:03+5:302021-01-25T22:40:03+5:30

Gokulam Kerala FC beat Neroka FC 4-1 | गोकुलम केरला एफसी ने नेरोका एफसी को 4-1 से हराया

गोकुलम केरला एफसी ने नेरोका एफसी को 4-1 से हराया

कल्याणी, 25 जनवरी गोकुलम केरला एफसी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां नेरोका एफसी को 4-1 से हराकर जीत की राह पर वापसी की।

गोकुलम के लिए फिलिप अदजाह और जेस्टिन गेरोगे ने मैदानी जबकि मोहम्मद शरीफ ने पेनल्टी पर गोल किया। गोकुलम की जीत मे नेरोका के जीतेश्वर सिंह का भी हाथ रहा जिन्होंने आत्मघाती गोल किया।

नेरोका के लिए सोंगपु सिंगसिट ने मैच के आखिरी क्षणों में गोल कर हार के अंतर को कम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gokulam Kerala FC beat Neroka FC 4-1

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे