लाइव न्यूज़ :

बलात्कार का आरोपी तैराकी कोच दिल्ली से गिरफ्तार, बचने के लिए लगा रहा था अलग-अलग शहरों के चक्कर

By भाषा | Updated: September 6, 2019 23:24 IST

गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था।

Open in App

पणजी, छह सितंबर। एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उत्कर्ष प्रसून ने बताया कि गांगुली को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया।

गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह गायब थे। प्रसून ने बताया कि लड़की के पिता ने पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़ित और कोच दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गोवा के मापुसा में हुई थी।

अधीक्षक ने कहा, ‘‘शिकायत दर्ज होने के बाद, उत्तरी गोवा जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। उन्हें यह शिकायत ई-मेल से मिली और फिर मापुसा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। प्रसून ने कहा, ‘‘गांगुली का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अगल-अलग शहरों में जा रहा था। गांगुली के खिलाफ गोवा के मापुसा पुलिस थाने में गुरुवार को आईपीसी के बलात्कार, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी के साथ-साथ पोस्को कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले से जुड़े कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था । इस बीच भारतीय तैराकी महासंघ ने गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया।

एसएफआई ने एक बयान में कहा, ‘‘एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है। हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। इस आशस का सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है।’’

टॅग्स :तैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Games Dhinidhi Desinghu: कौन हैं 14 वर्षीय धीनिधि देसिंघु?, राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर...

अन्य खेलAsian Games Swimming: पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, फाइनल में पहुंची

भारतकर्नाटक: कुछ अलग करने ने जुनून में 15 बेंगलुरुवासियों ने किया कमाल, तैराकी के जरिए पार किया इंग्लिश चैनल

ज़रा हटकेयुवक ने ऊंचाई से स्विमिंग पूल में लगाई छलांग तो हो गई बुजुर्ग की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा?

अन्य खेलCommonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में सेमीफाइनल मैच, हॉकी में इंग्लैंड से मुकाबला, जानें चौथे दिन का भारत का कार्यक्रम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!