लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने यूरो 2024 का प्रतीक चिन्ह जारी किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 09:59 IST

Open in App

बर्लिन, छह अक्टूबर (एपी) जर्मनी ने 2024 में होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो) का प्रतीक चिन्ह (लोगो) मंगलवार की रात यहां एक कार्यक्रम के दौरान जारी किया।

बर्लिन के ओलंपिया स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कुछ मेहमान और मीडियाकर्मी ही बुलाये गये थे। समारोह में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गयी थी।

यह प्रतीक चिन्ह हेनरी डेलाउने कप की रूपरेखा है जिसके बाहर ओलंपिया स्टेडियम की छत को अंडाकार रूप में दिखाया गया है। इसमें यूरोपीय फुटबॉल संघ यूएफा में 55 सदस्य देशों के ध्वज के रंगों को दिखाया गया है।

ट्राफी के चारों तरफ 24 फलक हैं जो उन 24 टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो जर्मनी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के सभी 10 मेजबान शहरों बर्लिन, कोलोन, डोर्टमंड, डुसेलडोर्फ, फ्रैंकफर्ट, गेलसनकेर्चन, हैम्बर्ग, लीपजिग, म्यूनिख और स्टुटगार्ट के प्रतीक चिन्ह भी जारी किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!