लाइव न्यूज़ :

France League 2023: मोंटपेलियर के खिलाफ मेस्सी ने किया धमाका, पीएसजी ने 3-1 से दर्ज की जीत, एमबाप्पे पेनल्टी पर दो बार चूकने के बाद चोटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 17:22 IST

France League 2023: जीत से लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग) की तालिका में पीएसजी ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत करते हुए अपनी बढ़त पांच अंक की कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमेस्सी ने मैच के 72वें मिनट में गोलकर पीएसजी की बढ़त को 2-0 कर दिया। फाबियान रुइज ने 55वें मिनट में टीम का खाता खोला था।वॉरेन जैरे-एमरी ने आखिरी लम्हों (90+2 मिनट) में गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

France League 2023: विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने मोंटपेलियर के खिलाफ पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की 3-1 से जीत में एक गोल किया जबकि टीम के एक अन्य दिग्गज कीलियन एमबाप्पे पेनल्टी पर दो बार चूकने के बाद चोटिल हो गये।

इस जीत से लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग) की तालिका में पीएसजी ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत करते हुए अपनी बढ़त पांच अंक की कर ली। मेस्सी ने मैच के 72वें मिनट में गोलकर पीएसजी की बढ़त को 2-0 कर दिया। उनसे पहले फाबियान रुइज ने 55वें मिनट में टीम का खाता खोला था जबकि वॉरेन जैरे-एमरी ने आखिरी लम्हों (90+2 मिनट) में गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस बीच मोंटपेलियर के लिए 89वें मिनट में अरनोद नॉर्डिन ने गोलकर हार के अंतर को कम किया। एमबाप्पे मैच के 21वें मिनट में लंगडाते हुए मैदान से बाहर चले गये। पीएसजी के कोच क्रिस्टोफ गाल्टियर ने हालांकि मैच के बाद कहा कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं दिख रही।

अन्य मैचों में गत चैम्पियन मार्सिले ने नैनटेस को 2-0, नीस ने लेंस को 1-0 से हराया। मोनाको ने ऑक्सेरे के खिलाफ 3-2, रेंस ने स्ट्रासबर्ग के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की जबकि लियोन ने ब्रेस्ट को गोलरहित ड्रॉ पर रोका। 

टॅग्स :फ़्रांसलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!