लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: सेक्स स्कैंडल में फंसे जापान के चार खिलाड़ी, मिली ये सजा

By भाषा | Updated: August 20, 2018 15:30 IST

जापान के बास्केटबॉल के चार खिलाड़ियों को वेश्याओं से संबंध बनाने के लिए पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से बाहर कर स्वदेश वापस भेज दिया गया हैं।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त।जापान के बास्केटबॉल के चार खिलाड़ियों को वेश्याओं से संबंध बनाने के लिए पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से बाहर कर स्वदेश वापस भेज दिया गया हैं। जापान ओलंपिक समिति (जेओसी) ने कहा कि इन खिलाड़ियों को शहर के रेड लाइट (वेश्यावृति का अड्डा) इलाके में राष्ट्रीय टीम की जर्सी में देखा गया था। इन खिलाड़ियों को यहां से तत्काल जाने को कहा गया है।

इन खलाड़ियों में यूया नागायोशी, तायुका हाशिमोतो, ताकुमा सातो, केइता इमामुरा शामिल है। जापान के लिए इसे बड़ी फजीहत की तरह देखा जा रहा, क्योंकि 2014 में हुए पिछले एशियाई खेलों में एक तैराक को पत्रकार का कैमरा चुराने के आरोप में स्वदेश भेजा गया था।

जापानी दल के प्रमुख यासुहिरो यामाशिता ने कहा कि मुझे इस मामले को लेकर काफी शर्मिंदगी है। हम माफी मांगते है और अब से एथलीटों को पूरी तरह से मार्गदर्शन देने का इरादा है।

उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल खिलाड़ी खेल गांव में खाना खाने के बाद सड़क पर दलाल के संपर्क में आ गए, जिसने उन्हें महिला के साथ होटल में जाने के लिए तैयार कर लिया। 

जापान बास्केटबाल के प्रमुख युको मित्सुया ने एक कहा कि मैं इस दुःखद घटना के लिए जापान के नागरिकों, जेओसी और बास्केटबाल का समर्थन करने वाले हर किसी से विनम्रतापूर्वक माफी मांगना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि हम सभी तथ्यों को सुनाने के बाद चारों खिलाड़ियों के खिलाफ उचित सजा पर फैसला करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो।

टॅग्स :एशियन गेम्सजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!