लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के पूर्व कप्तान लाम ने दो वर्ष में विश्व कप आयोजन का विरोध किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:17 IST

Open in App

बर्लिन, छह अक्टूबर (एपी) जर्मनी के पूर्व कप्तान फिलिप लाम ने विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के हर दो वर्ष में विश्व कप आयोजित करने की योजना का विरोध किया है।

लाम ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वर्तमान व्यवस्था पूर्ववत बनी रहनी चाहिए। मैं मानता हूं कि एक खिलाड़ी के रूप में आप हर दो वर्ष में टूर्नामेंट की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि अन्य प्रतियोगिताओं को भी सुर्खियों में रहने का अधिकार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं वर्तमान व्यवस्था को बरकरार रखने के पक्ष में हूं। एक खिलाड़ी के लिये भी यह सहज व्यवस्था है। मैं इस बारे में केवल अपने विचार रख सकता हूं।’’

लाम ने यूरो 2024 के प्रतीक चिन्ह को जारी किये जाने के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘एक प्रशंसक के तौर पर मुझे लगता है कि इस तरह की प्रमुख प्रतियोगिताओं का हर दो वर्ष (विश्व कप या यूरो में से कोई एक) में आयोजन अच्छा है और इसलिए मैं चीजों को वर्तमान की तरह बनाये रखने के पक्ष में हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!