लाइव न्यूज़ :

नतीजे पर नहीं, टीम से मिली अपनी भूमिका पर फोकस करता हूं : बुमराह

By भाषा | Updated: November 6, 2020 12:49 IST

Open in App

दुबई, छह नवंबर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह नतीजे की परवाह किये बिना टीम से उन्हें मिली भूमिका निभाने पर जोर देते हैं जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है ।

बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिये और उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया ।

बुमराह ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अगर मुझे विकेट नहीं मिले और हम टूर्नामेंट जीत जाये तो भी मुझे कोई दुख नहीं होगा । मुझे एक भूमिका दी गई है जिसे मैं निभा रहा हूं ।’’

आईपीएल में 27 विकेट लेकर ‘परपल कैप’ पाने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा ,‘‘ जब भी कप्तान मुझसे गेंदबाजी के लिये कहें तो मैं तैयार हूं । मैं नतीजे पर फोकस नहीं करता । मेरा व्यक्तिगत प्रदर्शन मायने नहीं रखता ।’’

बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई के लिये शानदार प्रदर्शन किया है । बुमराह ने बोल्ट के साथ तालमेल के बारे में कहा ,‘‘ मेरा और उसका तालमेल कमाल का है ।हम फील्ड, स्थिति और खेल पर काफी बात करते हैं । उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!