ओलंपिक मशाल रिले में कोविड पॉजीटिव का पहला मामला
By भाषा | Published: April 22, 2021 01:10 PM2021-04-22T13:10:48+5:302021-04-22T13:10:48+5:30
तोक्यो, 22 अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक मशाल रिले से जुड़े एक पुलिसकर्मी का कोविड—19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है।
मशाल रिले के 25 मार्च को शुरू होने के बाद यह इससे जुड़ा पहला पॉजीटिव मामला है।
आयोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रण से जुड़ा था। इस पुलिसकर्मी में लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया जो कि पॉजीटिव रहा।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी ने मॉस्क पहन रखा था और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।