लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियन कबड्डी खिलाड़ी के लिये दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ी वी तेजस्विनी बाई के लिये दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

तेजस्विनी पिछले कुछ दिनों तक कोविड—19 से जूझती रही और इस खतरनाक वायरस के कारण उनके पति की मौत हो गयी थी।

यह मदद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ एक नयी संयुक्त पहल के तहत मंजूर की गयी। यह पहल महामारी के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद से जुड़ी है।

वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गयी।

तेजस्विनी और उनके पति को एक मई को कोविड—19 से संक्रमित पाया गया था। वह जहां इससे उबर रही हैं वहीं उनके पति नवीन का 11 मई को देहांत हो गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा जारी बयान में तेजस्विनी ने कहा, ''वह केवल 30 साल के थे और अपने पिता के निधन के बाद काफी घबराये हुए थे। डर और तनाव के कारण उनकी जान गयी। ''

उन्होंने कहा, ''मुझे इस वित्तीय सहायता की उम्मीद नहीं थी लेकिन खेल मंत्रालय, साइ और आईओए ने हमारी मदद करने के लिये तुरंत ही फैसला किया। पहली बार हमें इस तरह की मदद प्रदान की गयी है। ''

तेजस्विनी 2010 और 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!