लाइव न्यूज़ :

FIH Women's Nations Cup: लगातार तीसरी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में, इस टीम से भिड़ंत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 11:26 IST

FIH Women's Nations Cup: भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का ने 14वें और गुरजीत कौर ने 59वें मिनट में गोल दागे। इससे टीम पूल बी के सभी मैच जीतने में सफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत ने नौ अंक से पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया।पहले मैचों में चिली को 3-1 से और जापान को 2-1 से शिकस्त दी थी।भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में आयरलैंड से भिड़ेगी।

FIH Women's Nations Cup: पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां एफआईएच नेशन्स कप में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह पूल में शीर्ष पर रही।

भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का ने 14वें और गुरजीत कौर ने 59वें मिनट में गोल दागे। इससे टीम पूल बी के सभी मैच जीतने में सफल रही। दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत ने नौ अंक से पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने इससे पहले मैचों में चिली को 3-1 से और जापान को 2-1 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में आयरलैंड से भिड़ेगी।

पूल ए में स्पेन दो जीत और एक ड्रा से शीर्ष पर रहा। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ‘प्रोमोशन-रेलीगेशन’ की प्रणाली आरंभ करेगा। इसमें चैम्पियन टीम को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में ‘प्रोमोट’ किया जायेगा जो अगले साल होने वाले एशियाई खेलों तथा 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये अहम टूर्नामेंट होगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियासाउथ अफ़्रीकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम