वीडियो: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान? स्टेज पर उल्टा लहराया राष्ट्र ध्वज और फिर....हुईं ट्रोल

By आजाद खान | Published: December 2, 2022 03:24 PM2022-12-02T15:24:57+5:302022-12-02T15:37:25+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि नोरा फतेही फैंस से तिरंगे मंगवा रही है और फिर उसे उल्टा लहरा रही है। यही नहीं उन्हें तिरंगे को मोड़ कर हाथ में पकड़े हुए भी देखा गया है।

fifa world cup 2022 nora fatehi insult indian flag hoisted upside down tricolor video | वीडियो: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान? स्टेज पर उल्टा लहराया राष्ट्र ध्वज और फिर....हुईं ट्रोल

फोटो- वीडियो सोर्स: Instagram- norafatehism/ arshin_k_madhu

Highlightsफीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान नोरा फतेही पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। इस घटना के कई वीडियो सामने आए है जिसमें उन्हें तिरंगे को उल्टा लहराते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद नोरा ट्रोल हो गई हैं और उन पर तिरंगे को अपमान करने का आरोप लगा रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022:नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में हिस्सा लिया था और वहां फैंस के बीच खूब डांस भी किया था। 

इस दौरान उन्होंने वहां तिरंगा फहराया था और उनके द्वारा गलत तरीके से राष्ट्र ध्वज को लहराने को लेकर उन पर इसका अपमान का आरोप लगा है। वहीं इस आरोप पर नोरा को ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो यह देखा गया है कि नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में शामिल हुई है और वहां पर मौजूद लोगों से तिरंगा मांग रही है। जब उन्हें तिरंगा दिया गया तो वह स्टेज पर रख दिया गया था जहां से वह उसे उठाती है और तिरंगे को लेकर वह लहराना शुरू कर देती है। इस दौरान उन्हें जय हिंद का नारा भी लगाते हुए देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि जब वह दूसरी बार तिरंगे को लहराती है तो उस समय राष्ट्र ध्वज उल्टा था और वे ऐसे ही तिरंगा को लहरा रही थी। ऐसे में इस घटना को लेकर नोरा पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगा है। आरोप है कि जिस तरीके से उन्होंने स्टेज पर तिरंगा मंगवाया और उसे उठाया और साथ में जिस तरीके से उन्होंने राष्ट्र ध्वज को उल्टा फहराया, इसे गलत माना जा रहा है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया लिखा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर नोरा फतेही पर जमकर निशाना साधा है। इस पर बोलते हुए एक युजर ने लिखा कि तिरंगे को गलत पकड़ा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था। ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था।

यही नहीं एक और यूजर ने कहा कि नोरा तिरंगे को लहराना तक नहीं जानतीं। ये अपमानजनक है। एक और यूजर को इस पर यह लिखते हुए देखा गया है कि नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया।

Web Title: fifa world cup 2022 nora fatehi insult indian flag hoisted upside down tricolor video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे