लाइव न्यूज़ :

FIFA Women's World Cup 2023: फाइनल में निर्णायक गोल कर टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 15:16 IST

FIFA Women's World Cup 2023: मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। महासंघ ने निधन के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देदुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया। कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था।अंतिम सीटी बजने के बाद स्पेन की खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगी थी।

FIFA Women's World Cup 2023: स्पेन की तरफ से महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में निर्णायक गोल दागने वाली ओल्गा कार्मोना को इस मैच के बाद पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को बताया कि कार्मोना के पिता बीमार थे और उनका निधन हो गया है।

जबकि उनकी मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। महासंघ ने निधन के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। कार्मोना के परिजनों ने उन्हें यह दुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया। कार्मोना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,‘‘ इसके बारे में कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था।

मैं जानती थी कि कुछ खास हासिल करने के लिए आपने मुझे शक्ति प्रदान की थी। मैं जानती थी कि आज रात आप मुझे देख रहे हो और आपको मुझ पर गर्व है। आपकी आत्मा को शांति मिले डैड। ’’ अंतिम सीटी बजने के बाद स्पेन की खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगी थी।

इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भी कार्मोना ने सामान्य तरीके से भाग लिया और उन्हें तब तक अपने पिता के निधन की जानकारी नहीं थी। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने एक्स पर लिखा, ‘‘हम तुमसे प्यार करते हैं ओल्गाा। तुम स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा हो।’’ कार्मोना के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने सिडनी में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब जीता।

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफीफा विश्व कपSpainइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!