लाइव न्यूज़ :

फेलिक्स ने कांस्य पदक जीतकर रिकार्ड बनाया, ओलंपिक का 10वां पदक जीता

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:58 IST

Open in App

तोक्यो, छह अगस्त (एपी) अमेरिका की एलिसन फेलिक्स ने शुक्रवार को 400 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल कर अपने करियर का 10वां पदक हासिल किया जिससे वह ओलंपिक ट्रैक स्पर्धा की सबसे महानतम महिला खिलाड़ी बन गयीं।

अमेरिका की ट्रैक एव फील्ड स्पर्धा की 35 वर्षीय दिग्गज ने जमैका की स्टेफनी एन को .15 सेकेंड से पछाड़कर कांस्य पदक जीता।

शायुने मिलर उईबो ने 48.36 सेकेंड के समय से रियो डि जिनेरियो के अपने ओलंपिक खिताब का बचाव किया।

फेलिक्स ने इस तरह 10वां ओलंपिक पदक अपने नाम कर जमैका की धाविका मर्लिन ओटी (नौ ओलंपिक पदक) को पीछे छोड़ दिया और अमेरिका के कार्ल लुईस (नौ स्वर्ण और एक रजत) के 10 ओलंपिक पदक की बराबरी की। इससे पहले लुईस ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में अमेरिका के अकेले सबसे महानतम एथलीट थे।

फेलिक्स का 2004 एथेंस से शुरू हुए ओलंपिक करियर का यह पहला कांस्य पदक है। वह इससे पहले छह स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत चुकी हैं। उनके पास इन पदकों को 11 करने का मौका होगा, अगर शनिवार को होने वाले चार गुणा 400 रिले के फाइनल में अमेरिका उन्हें उतारता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!