लाइव न्यूज़ :

एएफसी चैम्पियंस लीग से विश्व को भारतीय फुटबॉल शैली दिखाएंगे एफसी गोवा के खिलाड़ी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल एफसी गोवा के खिलाड़ियों ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण में टीम के पदार्पण को बड़ा मौका करार देते हुए कहा कि इससे उन्हें दुनिया को ‘भारतीय फुटबॉल की शैली’ को दिखाने का मौका मिलेगा।

एफसी गोवा इस 14 अप्रैल को महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिता में खेलने वाला देश का पहला क्लब बन जाएगा। एफसी चैम्पियंस लीग (एसीएल) के ग्रुप चरण में पहले मैच में उनका सामना कतर के अल-रयान से होगा।

इससे पहले भारत को एएफसी चैंपियंस लीग ग्रुप चरण में सीधा प्रवेश दिया गया था और 2019-20 सत्र में इंडियन सुपर लीग तालिका में शीर्ष पर रहने वाले एफसी गोवा ने एसीएल के लिए क्वालीफाई किया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से जारी विज्ञप्ति में एफसी गोवा के मिडफील्डर ब्रेंडन फर्नांडिज ने कहा, ‘‘यह राज्य और देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह क्लब या राज्य के बजाय एक राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की तरह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा देश हमें एक के रूप में देख रहा होगा और इसलिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण ग्रुप ई के सभी मैचों को गोवा में खेला जाएगा। गोवा घरेलू टीम एफसी गोवा के अलावा की यहां पर्सेपोलिस (ईरान), अल-रेयान (कतर) और अल-वहद जैसी टीमों की मेजबानी करेगा।

हाल ही में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण करने वाले इस फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी इशान पंडिता ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह देश को गौरवान्वित करने का मौका है।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है यह एक बहुत ही खास एहसास है। यह शानदार मौका है जहां हमें एशिया और दुनिया को दिखाना होगा कि भारत अच्छा फुटबॉल खेल सकता है।’’

फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके गोलकीपर धीरज सिंह मोरांगथेम ने कहा , ‘‘ हमारे लिये यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि हम सिर्फ गोवा का नहीं कर रहे बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहें होंगे।’’

गोवा के स्थानीय खिलाड़ी और भारतीय डिफेंडर आदिल खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में इन प्रतिष्ठित मैचों की मेजबानी करना राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद खास है कि पहली बार भारत को एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक में प्रतिनिधित्व का मौका मिल रहा है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, और चैम्पियंस लीग में देश का प्रतिनिधित्व करना गोवा के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!