लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने डेरिक परेरा को मुख्य कोच नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:53 IST

Open in App

मडगांव, 21 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेरिक परेरा को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की ।

इससे दो दिन पहले पूर्व कोच जुआन फेरांडो ने क्लब से अलग होने और एटीके मोहन बागान की कमान संभालने का फैसला किया था।

परेरा क्लब के साथ तकनीकी निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।  उन्होंने इससे पहले 2019-20 सत्र में सर्जियो लोबेरा के जाने के बाद  भी क्लिफोर्ड मिरांडा और रोमा कुनिलेरा के साथ इस टीम का कार्यभार संभाला था।

इस 59 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को एफसी गोवा टीम के अधिकांश खिलाड़ियों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है।

परेरा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ उस क्लब का मुख्य कोच बनना एक बड़ा सम्मान है जिसका मैं इतने वर्षों से हिस्सा रहा हूं। यह मेरे और मेरे परिवार दोनों के लिए बहुत गर्व का दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक शानदार अवसर है, लेकिन हमें काफी मेहनत करनी है।  मैं खिलाड़ियों के साथ काम करना शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं।’’

परेरा 2019 में भारत की अंडर-23 टीम के कोच रह चुके है। वह महिंद्रा यूनाइटेड, पुणे एफसी , सालगांवकर, डीएसके शिवाजियंस और चर्चिल ब्रदर्स के कोच या मैनेजर रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!