लाइव न्यूज़ :

फाजली एसीबी के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:20 IST

Open in App

पूर्व प्रमुख अजीजुल्लाह फाजली को रविवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया, जो तालिबान के सत्ता में आने के बाद देश में इस खेल की संचालन संस्था में पहली नयी नियुक्ति है।फाजली ने इससे पहले सितंबर 2018 से जुलाई 2019 तक एसीबी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।एसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘ एसीबी के पूर्व अध्यक्ष अजीजुल्लाह फाजली को बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए एसीबी का नेतृत्व करने के साथ बोर्ड की कार्रवाई की देखरेख करेंगे।’’ एसीबी के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हामिद शिनवारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पीटीआई-भाषा से कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट गतिविधियां हमेशा की तरह चलती रहेंगी क्योंकि तालिबान खेल का समर्थन करता है।यह देखा जाना बाकी है कि फाजली और उनकी टीम काबुल हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों के निलंबन रहने की स्थिति में टीम को किस तरह से श्रीलंका पहुंचाती है जहां उसका अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!